टेलीपैथी - संकल्पों से कैसे पहुंचाए अपनी मन की बात - मनसा सेवा से कोई आत्मा को परिवर्तन कैसे करें।


ओम शांति।

आज का विषय है टेलीपैथी। हम इसे मनसा सेवा भी कह सकते हैं। या हमारे मन के संकल्पों से किसी और के मन की सेवा कैसे करें... कई बार मुरलियों में आया है - परमात्मा कहते हैं अंतर्मुखता का अभ्यास बढ़ाओ... साइलेंस की शक्ति का प्रयोग करो... एकाग्रता की शक्ति से आत्मओं का आह्वाहन करो... आत्माओं से रूह रिहान करो.. उनके वृत्तियों को परिवर्तन करो... उन्हें श्रेस्ठ बनने की प्रेरणा दो.. 1981 की एक मुरली में बाबा कहते हैं- पहले ज़माने में पँछियों द्वारा सन्देश भेजते थे, जो सन्देश देकर फिर वापस आ जाते थे। आपकी सेवा कौन सी है? वह पक्षियों द्वारा सन्देश भेजते थे, आप संकल्प शक्ति द्वारा किसी भी आत्मा के प्रति सेवा कर सकते हो। संकल्प का बटन दबाया और वहां सन्देश पहुंचा। जैसे अंतकवाहक शरीर द्वारा सहयोग दे सकते हैं, वैसे संकल्प की शक्ति द्वारा अनेक आत्मओं की समस्या का हल कर सकते हैं... अपने श्रेस्ठ संकल्प के आधार से उन्हों के व्यर्थ व कमज़ोर संकल्प परिवर्तन कर सकते हैं... और 1999 की एक मुरली में बाबा कहते हैं- यह वायरलेस, यह टेलीफोन, जैसे यह साइंस का साधन कार्य करता है, वैसे यह शुद्ध संकल्प का खज़ाना ऐसे ही कार्य करेगा जो लंदन में बैठे हुए कोई भी आत्मा का वाइब्रेशन आप को ऐसे ही स्पष्ट टच होगा जैसे यह यह वायरलेस, यह टीवी। या जो भी साधन है, कितने साधन निकल गए है इससे भी ज़्यादा आपके कैचिंग पॉवर एकाग्रता की शक्ति से बढ़ेगी।

इन वाक्यों से सिद्ध होता है कि हम अपने मन के संकल्प से किसी भी आत्मा को सन्देश दे सकते हैं, परमात्म अवतरण का सन्देश दे सकते हैं, उनके वृत्तियों को चेंज कर सकते हैं, उनके कोई समस्या में हम उनको पॉजिटिव संकल्प की टचिंग दे सकते हैं। कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसे व्यक्तियों से कनेक्शन होता है जिसमें हम कोई समस्या में वाणी द्वारा समाधान नहीं कर सकते हैं। कुछ गलतफहमी ऐसे हो जाते है कि हम उन्हें वाणी द्वारा नहीं समझा सकते। ऐसे परिस्थितियों में हम उनकी मन की मनसा सेवा कर, उनके मन के भाव को चेंज कर सकते हैं। यदि कोई हमारे प्रति नेगेटिव भी सोचता हो तो हम उसे पॉजिटिव में चेंज कर सकते हैं। आप फील करेंगे कुछ ही दिनों के अभ्यास से उस आत्मा की आपके प्रति, बिना कहे ही, शुभ भावना क्रिएट होगी। आपके प्रति उनका व्यवहार चेंज होगा। वह आपके प्रति स्वतः ही अच्छा सोचेंगे। कई बार ऐसा भी होता है कार्य व्यवहार में हमसे न चाहते हुए भी गलती हो जाती है। उस कार्य के वजह से कई आत्माओं के नेगेटिव संकल्प चलते हैं। यह जो आत्माओं की नेगेटिव संकल्प चलते हैं उसे भी हम मनसा सेवा से क्लियर कर सकते हैं। तो आज हम यह टेलीपैथी का प्रयोग करते हैं।

उदाहरण के लिए किसी आत्मा के हमारे प्रति कोई नेगेटिव संकल्प चले हैं, वह चाहे आज चले हो या कई समय पहले चलें हो, तो हम उसे तीन मिनट के प्रयोग से उनके वृत्ति को चेंज करेंगे। उनके मन में हमारे प्रति स्वतः ही शुभ भावना होगी। स्वतः ही वे दुआएं देंगे। तो चलिए शुरू करते है।

एकाग्र करेंगे मैं आत्मा... एक पॉइंट ऑफ़ लाइट... ज्योति स्वरुप... एक चमकता सितारा... शुद्ध संकल्प क्रिएट करेंगे मैं मास्टर सर्वशक्तिवान हूँ... फील करेंगे परमात्मा शिव बाबा... ज्योति स्वरुप.... परमधाम में.... उनसे दिव्य शक्तियों का प्रकाश निकल मुझमें समा रहा है... सम्पूर्ण शक्तिशाली अवस्था में स्थित हो जाएं.... निरंतर परमात्मा की किरणें मुझमें समाती जा रही हैं.... मैं मास्टर सर्वशक्तिवान हूँ... अभी आँखों के सामने हम देखेंगे करेंगे उस आत्मा को, जिनसे हमें कोई बात करनी हो... कोई ग़लतफहमी क्लियर करनी हो... कोई मन का भाव चेंज करना हो.... फील करेंगे मुझ आत्मा से एक प्रकाश निकल उस आत्मा में समाते जा रहा है.... दिव्य शक्तियों का प्रकाश मुझसे निकल उस आत्मा को मिल रहा है.... सम्पूर्ण एकाग्र हो जाएं इस स्थिति में.... सम्पूर्ण शुभ भावना से मैं इस आत्मा को किरणें दे रहा हूँ.... इन किरणों से इनके मन का भाव स्वतः चेंज हो रहा है.... इनके मन में हमारे प्रति सम्पूर्ण शुभ भावना है... यह दिल से हमें दुआएं दे रहे हैं... इस स्थिति से हम यह आत्मा से बातें भी कर सकते हैं... जो भी मन का भाव हो हम शेयर कर सकते हैं..

इस अभ्यास से हम फील करेंगे जब हम कर्म में वह आत्मा के साथ आयेंगे तब स्वतः ही सब चेंज हुआ होगा... स्वतः ही वह हमारे प्रति पॉजिटिव ही सोचेंगे... इसी प्रकार हम अनेक आत्माओं को इमर्ज कर उन्हें कोई मेसेज दे सकते हैं.. उनके वृत्तियों को चेंज कर सकते हैं... उन्हें परमात्म अवतरण का सन्देश भी दे सकते है...।

ओम शांति।