सुबह उठकर और रात सोने से पहले ये 5 चमत्कारिक संकल्प जरूर कीजिए।


ओम शांति।

आज हम 21 बार 5 संकल्पों का अभ्यास करेंगे। यह पांच संकल्प सबसे पावरफुल संकल्प हैं। जितना जितना यह पांच संकल्प अपने जीवन में, अपने कर्म में हम प्रयोग करेंगे उतना हमारी स्थिति शक्तिशाली, निर्विघ्नं और सफलता मूरत बनेगी। इन 5 संकल्पों के प्रयोग से हमारे जीवन में स्वतः ही हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस होगी। हमारे सर्व रिलेशनशिप बहुत अच्छे होंगे। हमारे जीवन में, हमारे कर्म में एक पॉजिटिव एनर्जी साथ काम करेगी। हमें इन संकल्पों का सुबह और शाम 21 बार अभ्यास करना है। हम इन संकल्पों को लिख भी सकते हैं और दिन में कर्म करते बीच-बीच में 10 सेकंड.. 20 सेकंड.. या 1 मिनट हम इन संकल्पों को रिवाइज करेंगे.. फील करेंगे। बस जब भी यह संकल्प करें हमें पूर्ण निश्चय के साथ करना है। फुल कॉन्फिडेंस के साथ करना है। तो 21 बार यह 5 संकल्पों का अभ्यास चलें शुरु करते हैं..

स्थित हो जाएं अपने आत्मिक स्वरूप में...
मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं...
आज से मेरे साथ सब कुछ बहुत अच्छा होगा...
मैं बहुत धनवान हूं...
मेरा शरीर संपूर्ण स्वस्थ है..
मेरे सर्व संबंध रिलेशनशिप्स बहुत अच्छे हैं... -21 बार दोहराए...