सुख, समृद्धि, सेहत और सफलता के लिए सुबह उठकर ये सुनें - सब कुछ अच्छा होगा!


ओम शांति। जैसा हम सोचेंगे वैसा हम बनते जाएंगे। What we think we become! अभी आंखें बंद करेंगे और एक-एक शब्द को गहराई से फील करेंगे। उनको महसूस करेंगे। सबसे पहले हम शुक्रिया करेंगे परमात्मा का आज के दिन के लिए! अब संकल्प करें -

आज का दिन बहुत अच्छा होगा!

मैं संपूर्ण सुखी और स्वस्थ हूं!

मैं हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस से भरपूर हूं!

परमात्मा हमेशा मेरे साथ हैं! मैं निर्भय हूं! सुरक्षित हूं!

मैं एक विशेष आत्मा हूं!

मैं एक महान आत्मा हूं!

मेरा स्वभाव शांत है!

मैं बुद्धिमान हूं!

मैं हर कार्य में सही निर्णय लेता हूं और सफलता प्राप्त करता हूं!

मैं पास्ट के सभी आत्माओं के गलतियों को क्षमा करता हूं.. और जाने अनजाने मुझसे कोई दुखी हुआ हो, तो उनसे क्षमा मांगता हूं!

मैं सर्वशक्तिवान परमात्मा की सन्तान हूं!

मैं मास्टर सर्वशक्तिवान हूं!

मेरे लिए कुछ भी असंभव नहीं है!

मैं हर असंभव कार्य को संभव कर सकता हूं!

मैं बहुत शक्तिशाली हूं!

मैं निर्भय हूं!

मैं हर कार्य में सफल हूं!

मैं बहुत धनवान हूं!

मैं परमात्म ब्लेसिंग्स और वरदानों से भरपूर हूं!

मैं परमात्मा के सर्व गुणों और शक्तियों से संपन्न हूं!

मैं अपने सर्व रिश्तों को, सर्व संबंधों को और सर्व आत्माओं को शुक्रिया करता हूं! उन्हें दिल से दुआएं देता हूं!

मेरे सर्व रिश्ते बहुत अच्छे हैं! मेरे संबंध संपर्क की और परिवार की सभी आत्माएं बहुत अच्छी हैं, प्यारी हैं!

मैं इस संसार में परमात्मा का भेजा हुआ एक फरिश्ता हूं!

मुझसे निरंतर शांति के प्रकंपन चारों ओर फैल रहे हैं!

मुझसे सभी आत्माओं को शांति का दान हमेशा मिलता है!

मुझसे प्रकृति के पांचों तत्वों को भी शांति के वाइब्रेशन सदैव मिलते हैं!

मुझ फरिश्ता को संसार की सर्व आत्माओं को प्यार देना है!

संसार की सभी आत्माएं मुझे दुआएं देते हैं!

परमात्मा की दुआएं और शक्तियां सदैव मेरे साथ हैं!

आज से मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा होगा! आज से मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा होगा! आज से मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा होगा!

ओम शांति।