Key to Success is Consistency - Motivational Video for Success


ओम शांति।

Consistency is the best quality for success. निरंतरता के गुण से हम हर कार्य में सहज सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जितना हम किसी भी कार्य में दृढ़ता के साथ निरंतरता यानी consistency रखेंगे, उतना हम कोई भी क्षेत्र में, कोई भी कार्य में सहज सफलता प्राप्त करेंगे। इस दुनिया की सबसे बड़ी नदी अमेज़न ( Amazon) है। जहां से इस नदी का उद्गम होता है, जहां से यह नदी निकलती है वहां से एक एक बूंद बन बहती है। एक बूंद और दूसरे बूंद में आठ सेकंड का अंतर होता है। यानी बहुत ही slow process, धीमी गति से यह नदी बहती है। परन्तु यह बूंद बूंद में एक निरंतरता है, इसी निरंतरता के गुण से वह दुनिया की सबसे बड़ी नदी बन गई है। स्वामी विवेकानन्द जी कहते हैं- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। इसी प्रकार हम कोई भी कार्य करते हैं, मानो मॉर्निंग एक्सरसाइज करते हैं, मेडिटेशन करते हैं, जितना हम प्रतिदिन मेडिटेशन करेंगे या शारीरिक व्यायाम करेंगे या अन्य कोई भी कार्य हम जीवन में चाहते हैं, निरंतरता बनाए रखने से वह कार्य हमारी आदत बन जाएगी। हमारा नेचुरल संस्कार बन जाएगा। कोई भी आदत या संस्कार बनाने के लिए कम से कम 21 दिन लगते हैं, और निरंतरता से प्रतिदिन जब हम तीन महीने, या एक साल तक मेडिटेशन करेंगे, हर दिन एक घंटा, 365 दिन तक, तो जीवन में हम चमत्कार देखेंगे। रेगुलर मेडिटेशन से हम अनुभव करेंगे कि हमारा विल पॉवर बढ़ रहा है, हमारा मन शक्तिशाली बन रहा है। मन के शक्तिशाली बनने से उसका प्रभाव शरीर पर दिखेगा। हम शरीर से बहुत ही लाइट, और निरोगी महसूस करेंगे। दूसरा प्रभाव पड़ेगा हमारे रिश्तों पर, हमारे सभी रिश्ते, हमारा व्यवहार अच्छा होता जाएगा। मेडिटेशन नेचुरली हमारा संस्कार बन जाएगा। हम स्वतः ही निरन्तर शक्तिशाली और पॉजिटिव बन जाएंगे। फलस्वरूप हर कार्य में, हर क्षेत्र में हम सही फैसला लेंगे, और सहज ही हम सफलता प्राप्त करेंगे!

ओम शांति।