Mere Sath Sab Kuch Bahut Accha Ho Raha Hai - Subah Subah Pahle 10 Minutes


ओम शांति। मैं आत्मा अपने मस्तक के बीच में एक चमकता सितारा... एक प्वाइंट ऑफ लाइट... मैं एक खुशनसीब आत्मा हूं.. मैं बहुत भाग्यवान हूं.. मैं महान हूं.. अनुभव करेंगे हमारे सामने परमपिता परमात्मा शिवबाबा... उनसे दिव्य शक्तियों की किरणें निकल मुझ आत्मा में समाती जा रही हैं.. फील करेंगे परमात्म साथ का.. अनुभव करें उनकी शक्तियों का, निरंतर परमात्मा शिवबाबा से मुझ आत्मा में यह शक्तियों का प्रकाश समाते जा रहा है.. भगवान मेरे साथ हैं.. मेरे साथ जो भी हुआ अच्छा हुआ! मेरे साथ जो हो रहा है, वो अच्छा हो रहा है! और आज से मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा होगा! ड्रामा के हर सीन में कल्याण समाया हुआ है.. भगवान स्वयं मेरे साथ हैं! उनकी शक्तियां मेरे साथ हैं! हर कर्म में मैं सदा शक्तिशाली हूं.. विजुलाइज करेंगे मेरे साथ सब कुछ बहुत अच्छा हो रहा है.. जीवन में मैं बहुत खुश हूं.. विजुलाइज करेंगे मैं बहुत खुश हूं... जीवन में मैं बहुत सुखी हूं.. अनुभव करेंगे जीवन में हमारे साथ सबकुछ बहुत अच्छा हो रहा है.. मैं तन से निरोगी हूं.. सदा स्वस्थ हूं.. बहुत शक्तिशाली हूं.. मैं तन से संपूर्ण स्वस्थ हूं.. अनुभव करेंगे हमारा मन शक्तिशाली है.. भगवान हमेशा मेरे साथ हैं.. मैं बहुत शक्तिशाली हूं.. मेरा मन शांत है.. हर परिस्थिति में अचल अडोल है.. मैं निर्भय हूं.. सदा सुरक्षित हूं.. फील करेंगे हम धन से भरपूर हैं.. हमारे घर की भंडारी और भंडारे भरपूर हैं.. हम ज्ञान धन और स्थूल धन से भरपूर हैं.. हमारे घर में सुख समृद्धि है.. विजुलाइज करेंगे हमारे सभी संबंध, सभी के साथ रिश्ते बहुत अच्छे हैं.. सभी बहुत अच्छे हैं.. मैं सबको प्यार देता हूं.. सभी बहुत प्यारे हैं.. सभी मुझे दिल से बहुत पसंद करते हैं.. मुझे दिल से दुआएं दे रहे हैं.. अनुभव करेंगे संसार की सभी आत्माएं बहुत अच्छी हैं.. सबका अपना अपना पार्ट है.. सभी अपने आप में विशेष हैं. सभी महान हैं.. अनुभव करेंगे सबकुछ बहुत अच्छा हो रहा है.. भगवान मेरे साथ हैं.. मेरे साथ जो हो रहा है, वो अच्छा हो रहा है.. और आज से जो भी होगा वो इससे भी अच्छा होगा..! ओम शांति।