Main Master Sarvashimaan Hoon - Manchahi Saflata Prat Karne Ke Liye Meditation


ओम शांति।

अनुभव करेंगे मैं आत्मा ज्योति स्वरूप.. अपने मस्तक के बीच में... एक चमकता सितारा.. एकाग्र करेंगे अपने इस आत्मिक स्वरूप पर.. मैं आत्मा एक प्वाइंट ऑफ लाइट हूं.. अपने कर्मेंद्रियों और शरीर की मालिक.. पूरी तरह से हम एकाग्र हैं अपने आत्मा बिंदु पर.. संकल्प करेंगे मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. फील करेंगे हमारे सिर के ऊपर परमपिता परमात्मा शिवबाबा.. प्वाइंट ऑफ लाइट.. एकाग्र करेंगे परम ज्योति शिवबाबा पर.. परमपिता परमात्मा शिवबाबा.. ज्ञान के सागर.. गुणों के सागर.. सर्वशक्तिमान.. मैं आत्मा उनकी संतान मास्टर सर्वशक्तिमान हूं... अनुभव करेंगे शिवबाबा से एक लाइट की तार निकल मुझ आत्मा में कनेक्ट हो चुकी है.. फील करेंगे इस तार से परमात्मा शिवबाबा हमें दिव्य शक्तियों की किरणें दे रहें हैं... दिव्य शक्तियों का प्रवाह मुझ आत्मा में समाते जा रहा है.. अनुभव करेंगे परमात्मा का साथ.. उनकी शक्तियों को अपने अंदर समाते जाएं.. मैं आत्मा इन किरणों से पूरी तरह शक्तिशाली बन चुकी हूं.. मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. परमात्मा शिवबाबा मुझ आत्मा से कंबाइंड हैं.. मैं सदा शक्तिशाली हूं.. हर कर्म में सफलता मूर्त हूं.. जीवन के हर परिस्थिति में, हर कर्म में, हर क्षेत्र में मैं सफलता मूर्त हूं.. विजयी हूं.. भगवान हमेशा मेरे साथ हैं.. उनकी शक्तियां हमारे साथ हैं.. जहां परमात्मा साथ हैं, वहां कोई कुछ नहीं कर सकता.. हमारी विजय निश्चित है.. अपने आत्मिक स्वरूप पे एकाग्र करेंगे.. अनुभव करेंगे मैं आत्मा पूरी तरह से शक्तिशाली बन चुकी हूं.. मैं आत्मा मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. सफलता मूर्त हूं..

जो मास्टर सर्वशक्तिमान के नशे में रहते हैं, सफलता उनके आगे पीछे घूमती है! विघ्न और समस्या उनके पास आ नहीं सकती! जहां परमात्मा साथ हैं, जहां उनकी शक्तियां साथ हैं, वहां हर असंभव कार्य भी संभव हो जाता है! कोई भी परिस्थिति, विघ्न, समस्या हमें सफल होने में, विजयी बनने में रोक नहीं सकती! यह परिस्थिति भी हमारे लिए एक गुड लक का काम करती है! इन परिस्थितियों को मैं शक्तिशाली बन पार करूंगा! जिसका भगवान मददगार है, उसकी विजय नहीं होगी तो किसकी होगी! मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. सफलता मूर्त हूं.. मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. सफलता मूर्त हूं.. मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. सफलता मूर्त हूं...  ओम शांति।