Pura Din Karm Karte Bich Bich Mein ya 5 minutes Meditation Karein, Har Tension Door Ho Jaegi


ओम शांति।

चारों तरफ से अपने सर्व संकल्प समेट कर, एकाग्र करेंगे.. मैं आत्मा ज्योति स्वरूप.. एक पॉइंट ऑफ लाइट.. अपने मस्तक के बीच में एक चमकता सितारा... मैं एक शांत स्वरूप आत्मा हूं... शांति मेरी एक शक्ति है.. मुझ आत्मा का स्वभाव शांत है.. अनुभव करेंगे मुझे आत्मा से शांति की किरणें निकल, संपूर्ण शरीर में फैल रही हैं.. विज़ूलाइज़ करेंगे यह शांति की किरणें ऊपर ब्रेन में फैल रही हैं.. धीरे-धीरे यह किरणे नीचे गर्दन, कानों में, कंधों, दोनों हाथों तक, दोनों हाथों की उंगलियों तक यह शांति की किरणें फैल चुकी है.. धीरे-धीरे यह किरणें छाती, हृदय, फेफड़ों, पेट, किडनी.. एक एक अंग में यह शांति की किरणें समाती जा रही हैं.. हर अंग, हर मांसपेशियां रिलैक्स हो रही हैं.. फील करेंगे धीरे-धीरे यह किरणें दोनों पैरों में, घुटनों, नीचे पैरों की उंगलियों तक यह शांति का प्रवाह फैल चुका है.. मैं संपूर्ण रिलैक्स हूं, इस शरीर से डिटैच हूं.. जैसे यह शरीर एक लाइट का शरीर बन चूका है.. हर अंग, हर मांसपेशियां, व हड्डियां जैसे लाइट हो चुका है.. हम सम्पूर्ण रिलैक्स हो चुके हैं.. कोई हलचल नहीं.. फील करेंगे इस शांति को.. मैं शांत स्वरूप आत्मा हूं.. मैं परमात्मा का फरिश्ता हूं, एंजेल हूं.. संपूर्ण लाइट, रिलैक्स,अशरीरी हूं... ओम शांति।