Immunity Power Badhane Ke Liye 10 Powerful Sankalp


ओम शांति।

जितना हम पॉजिटिव सोचेंगे, हमारे जीवन में स्वतः सब कछ पॉजिटिव होगा। जितना हम अच्छा सोचते हैं, स्वतः ही हमारा मन शांत और शक्तिशाली बनता है। वही मन का प्रभाव हमारे शरीर में दिखने लगता है। हमारी इम्युनिटी पावर बढ़ती है, हम शरीर से बहुत हेल्दी और शक्तिशाली महसूस करते हैं। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, फलस्वरूप शरीर की जो भी व्याधि या बिमारी है, स्वतः शान्त होती जायेंगी। और इम्युनिटी बढ़ने से अनेक प्रकार की बीमारियां, वायरस से हमारा प्रोटेक्शन होता है। जैसे ये पॉजिटिव संकल्प, यह मैडिटेशन हमारे लिए एक सुरक्षा कवच बन जाते हैं। तो आज हम ऐसे दस संकल्पों का मेडिटेशन करेंगे, इन संकल्पो का हम अनुभव करेंगे। तो यह मेडिटेशन चलिए स्टार्ट करते है।

अनुभव करेंगे अपने मस्तक के बीच मैं आत्मा एक चमकता सितारा.. एक पॉइंट ऑफ लाइट.. एकाग्र हो जाएं अपने इस सोल कॉन्ससियस स्टेज में.. और पहला संकल्प हम करेंगे परमात्मा मेरे साथ हैं.. परमात्मा मेरे साथ हैं... फील करेंगे परमपिता परमात्मा शिवबाबा हमारी छत्रछाया बन चुके हैं... वे हमारे साथ हैं.. उनके साथ का अनुभव करें... उनकी शक्तियों को फील करें... परमात्म साथ का अनुभव करें.....

यह संकल्प करने से हम परमात्मा से कंबाइंड हो जाते हैं और हमारे साथ उनकी शक्तियां, उनकी दुआएं, उनके वरदान कार्य करते हैं.. जैसे परमात्मा शक्तियां हमारे लिए एक सुरक्षा कवच बन जाती हैं.. तो पहला संकल्प है परमात्मा मेरे साथ हैं.. परमात्मा मेरे साथ हैं....

अभी हम दूसरा संकल्प करेंगे- मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं... अनुभव करेंगे मैं आत्मा परमात्मा शिवबाबा की संतान, मास्टर सर्वशक्तिमान आत्मा हूं.. बहुत शक्तिशाली हूं.. परमात्म शक्तिया निरंतर मेरे साथ हैं.. मैं सदा सुरक्षित हूं.. फील करेंगे मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. बहुत शक्तिशाली हूं... मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. बहुत शक्तिशाली हूं..!

तीसरा संकल्प हम करेंगे - मेरा शरीर सम्पूर्ण स्वस्थ है.. मेरा शरीर सम्पूर्ण स्वस्थ है.. अनुभव करेंगे परमात्मा मेरे साथ हैं.. मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं.. उनकी शक्तिया मेरे साथ हैं.. मेरा मन बहुत शक्तिशाली है.. मेरा शरीर बहुत शक्तिशाली है, स्वस्थ है, निरोगी है.. मैं सम्पूर्ण स्वस्थ हूं.. विजुलाइज़ करेंगे अपने स्वस्थ शरीर को, निरोगी शरीर को.. हम नाच रहे हैं, खेल रहे हैं, झूम रहे हैं....

इसी के साथ हम चौथा संकल्प करेंगे - मैं निर्भय हूं.. मैं निर्भय हूं.. अनुभव करेंगे परमात्मा मेरे साथ हैं... उनकी शक्तियां मेरे साथ हैं.. मेरा शरीर स्वस्थ है.. मैं निर्भय हूं.. मैं निर्भय हूं.. परमात्मा मेरे साथ हैं.. मैं निर्भय हूं.. जहां परमात्मा साथ हैं, वहां कोई कुछ नहीं कर सकता! मैं सदा सेफ हूं, सुरक्षित हूं, निर्भय हूं...

पांचवां संकल्प करेंगे - मेरा मन शांत हैं... मेरा मन शांत हैं.. अनुभव करेंगे मैं आत्मा शांत हूं... मन के संकल्प शांत हो चुके हैं.. अनुभव करेंगे इस शांति को.. मैं शांत हूं.. मैं शांत हूं...

इसी से कनेक्टेड हम छठा संकल्प करेंगे - मैं बहुत खुश हूं.. मैं बहुत खुश हूं.. अनुभव करेंगे जीवन में हम बहुत खुश हैं, सुखी हैं.. भगवन हमारे साथ हैं.. हमारे जीवन में कुछ कमी नहीं है.. तन, मन और धन से भरपूर हूं.. मैं बहुत खुश हूं.. देखेंगे अपने आप को जीवन में- हम बहुत खुश हैं.. बहुत खुश हैं..!

सातवां संकल्प करेंगे - मैं विजयी हूं.. मैं विजयी हूं.. अनुभव करेंगे जीवन के हर कार्य में, हर क्षेत्र में, हर परिस्थिति में मैं विजयी हूं.. कोई भी नेगेटिविटी, विघ्न हमें सफलता प्राप्त करने से रोक नहीं सकती.. सफलता हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है! मैं विजयी हूं.. मैं विजयी हूं...

आठवां संकल्प करेंगे - मेरे सभी रिश्तें बहुत अच्छे हैं.. मेरे सभी रिश्तें बहुत अच्छे हैं... अनुभव करेंगे हमारे सारे रिश्तें, वो चाहे घर में हो या कोई भी सम्बन्ध संपर्क में हो, हमारा सभी के साथ रिश्ता बहुत अच्छा है, प्यारा है! हम सबको दुआए दे रहे हैं.. सभी हमको दुआए दे रहे हैं... सभी बहुत अच्छे हैं! मेरे सभी रिश्तें बहुत अच्छे हैं, सबका भला हो, सभी सुखी रहें!

नौवां संकल्प हम करेंगे - मेरे मन में विश्व की समस्त आत्माओं के लिए शुभ-भावना, शुभ-कामना है! अनुभव करेंगे विश्व की समस्त आत्माओं को हम दुआएं दे रहे हैं... हमसे इन सबको सुख, शान्ति की किरणें मिल रही हैं.. सबका भला हो, सभी खुश रहें! हम सबको दुआएं दे रहे हैं.. हमारे मन में सभी के प्रति शुभभावना, शुभकामना है.. वो चाहे कोई भी धर्म का हो, सभी के प्रति हमारी समान दृष्टि है! सभी आत्माएं भाई भाई हैं... मैं सबको दुआएं दे रहा हूं.. सबका भला हो! सभी सुखी रहें! मैं सबको दुआएं दे रहा हूं.. सबका भला हो! सभी सुखी रहें!

दसवां संकल्प करेंगे - आज से मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा होगा.. आज से मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा होगा.. देखेंगे स्वयं परमात्मा मेरे साथ हैं! परमात्मा की शक्तियां, दुआएं, वरदान हमारे साथ हैं! विश्व की सभी आत्माओं की दुआएं हमारे साथ हैं.. इन दुआओं के बल से, पुण्य के बल से, परमात्म याद के बल से हमारे साथ सबकुछ बहुत अच्छा हो रहा है.. अनुभव करेंगे मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा हो रहा है.. मेरे साथ सबकुछ बहुत अच्छा हो रहा है.. जीवन में हम बहुत सुखी हैं! तन, मन और धन से भरपूर हैं! ओम शांति।